Skip to main content

What is sustainable fashion and Why is it expensive?


कपड़ों का मक़सद सिर्फ तन ढकना नहीं कपड़ें हमारे व्यक्तित्व का आईना होते है। कपड़े "रोटी कपड़ा और मकान" वाली त्रिमूर्ति में आने वाली एक बेसिक ज़रूरत नहीं बल्कि कपड़े आपकी image को नयी directions प्रदान करतें हैं।
अगर एक औसत व्यक्ति की अलमारी खोल कर देखा जाए तो उसके पास उसकी जरूरत से ज़्यादा कपड़ें होंगें पर अगर उसे किसी function में जाना हो उसे उस अलमारी में पहनने लायक़ कपड़े शायद ही मिलें इसलिए अक्सर कोई फंक्शन अटेंड करने से पहले आपको मार्किट जाने की जरूरत पड़ती है। क्योंकि फैशन हर पल बदलता है आज जो चीज़ ट्रेंड में है हो सकता है वो चीज़ कल आउट ऑफ फैशन हो जाए। और अच्छा दिखने की इस अंधी दौड़ में कोई भी पीछे छूटना नहीं चाहता।
हमारी इसी भूख ने आज फैशन इंडस्ट्री को दुनिया की दूसरी सबसे ज़्यादा प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्री बना दिया है। इंसानों द्वारा पैदा किया जाने वाले हानिकारक कार्बन का 10 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ फैशन इंडस्ट्री से निकलता है।
जो कपड़ें आप और हम पहनतें हैं वो चीन जैसे किसी देश में बनकर आतें हैं जहां लेबर लॉ इतने फ्लेक्सिबल हैं कि फैक्टरी मालिकों को कामगारों के शोषण का फ्री हैंड मिलता है।

छोटे छोटे बच्चें जिनके हाथों में खिलोने और किताबें होनी चाहिए थीं उन्हें फेक्टरियों में झोंक दिया जाता है। और बाकी कामगारों को भी उनका हक नही मिलता। फैशन इंडस्ट्री में काम करने वाले हर साल लगभग 1.4 million लोग injured हो जातें हैं जिन्हें ना प्रॉपर हेल्थकेयर मिल पाता है ना मुआवज़ा। ऊपर से जो raw material इन कपड़ों को बनाने में इस्तेमाल होता है वो ज़्यादातर नॉन बायोडिग्रेडेबल होता है यानी गलता नहीं हैं। एक स्टडी के अनुसार फैशन इंडस्ट्री से हर सेकंड एक ट्रक के बराबर हानिकारक waste निकलता है जो landfills में डंप कर दिया जाता है।
ये सब पढ़ कर आप सोच रहें होंगें कि ठीक है हम समझ गए पर हम कर ही क्या सकतें हैं इस सब को बेहतर बनाने के लिए?
अगर इसका जवाब एक शब्द में माँगा जाए तो उत्तर होगा  "Sustainable Fashion".
"जब फैशन इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक को ओर्गानिक तऱीके से उगाया जाए । जिसमे पेस्टिसाइड और दूसरे केमिकल्स का इस्तेमाल होने की बजाए प्राकृतिक खाद का इतेमाल किया जाए। ऐसी प्रक्टिसेस को अमल में लाया जाए कि कार्बन का उत्सर्जन कम से कम हो और कपास किसान से लेकर काम करने वाले हर मज़दूर को उसका पूरा हक मिले, तो इस प्रेक्टिस को sustainable fashion and fair fashion का नाम दिया जाता है। और ये सिर्फ एक प्रैक्टिस नहीं बल्कि एक "सोशियो-इकनोमिक मूवमेंट" है।जिसका मक़सद सिर्फ पैसा कमाना नहीं है बल्कि दुनिया को एक "better place" बनना हैं।
यूं तो ये सब पढ़ने के बाद आप का रुझान sustainable fashion की तरफ बढ़ जाएगा।पर कहतें हैं कि ईमानदारी की एक क़ीमत होती है और sustainable fashion भी इस कहावत से अछूता नहीं हैं।
अगर हर चीज़ में ईमानदारी बरती जाएगी तो क़ीमतें बढ़ जाएंगी और अगर आप एक उपभोक्ता बनकर सोचेंगे तो यही कहेंगे कि pocket और ethics के decision making तराजू पर pocket अक्सर भारी पड़ती है।

आप सस्ता छोड़ कर महँगी चीज़ क्यों खरीदेंगे? तो चलिए कोशिश करतें है जवाब ढूंढने की।
“ Sustainable Fashion Facts"
पहला ,अंग्रेज़ी में एक कहावत है "Feel good to look good." अगर एक कपड़ें को आप ये समझ कर पहनेंगे की इसे पहनकर आप दुनिया को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपके मन में शांति का भाव पैदा होगा और चेहरा एक व्यक्ति के मन का आईना होता है अगर आपके चहेरे पर सुकून होगा तो आपकी खूबसूरती में इज़ाफ़ा हो जाएगा।
दूसरा, मशहूर लेखक जॉन रॉबिन्स ने अपनी बेस्ट सेलर किताब "healthy at 100" जिसमें उन्होंने लंबा और सेहतमंद जीवन जीने के कारगर नुस्ख़े लिखें हैं, उन्होंने बताया कि शोध के दौरान मैंने जितने भी लंबी उम्र वालों को स्टडी किया तो पाया कि वो सब लोग औरों की फिक्र करते थे। सबके बारें में सोचते थे। तभी शायद इंसान को सोशल एनिमल कहा गया है। दूसरों की चिंता करने वाले को खुद की चिंता कम होती है और यही एक स्वस्थ जीवन की कुंजी है और यही कर्मा है।
तीसरा sustainable fashion एक जल्दी जल्दी बदलने वाला फ़ास्ट फैशन नहीं बल्कि एक जीवनशैली है। ये एक ना बदलने वाले ट्रेंड पर आधारित है। इसकी क्वालिटी और स्टाइलिंग ऐसी है कि एक बार खरीद कर आप इसे सालो साल इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऊपर के logics को पढ़ कर इस conclusion पर पहुंचा जा सकता है कि पहली नज़र में  महँगा लगने वाला sustainable fashion वास्तव में उतना महँगा नहीं हैं।
अब फैसला आपको करना है क्योंकि आप ही consumer है | बस याद रखिये छोटी चीज़े अक्सर बड़े बदलाव का वजह बनती हैं।
Visit here: Instagram gallary


Comments

  1. PinnacleShruti.com by Shruti Sancheti is your one-stop destination for women's ethnic wear online shopping. Buy ethnic wear for women from a curated range of trending collection.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Dresses for women Online

    Dresses For Women Online - Buy Anarkali Dress, Maxi Dress, Midi Dress Online Buy Dresses for women online from JOVI Fashion! Purchase Anarkali Dresses, Midi Dresses online, and also look for an astounding collection of straight dresses. Free shipping is available! For more information, contact us@ 09636288883 Ditch the shirt and denim look and slide into some super comfy and breezy dresses. We bring you a wide range of casual dresses for all your moods. Just don’t wait, pick on the one you like and add the dash of fun and frivolousness to your dressing. Always dress to impress! Dresses For Women Online

Women Outfits Ideas for Diwali

  Being the citizen of a country, which has a year full of festivals, we can’t deny the eagerness with which we wait for them. I know this year has been very challenging and novel for all of us. So, will be the way of celebrating festivals too. One of the up next festivals I am sure you all are eagerly waiting for is Diwali. Excited to plan what to wear on an auspicious day? Then here is the call for it. Come with me. Diwali’s charm can be seen mostly at night, worshipping the goddess Laxmi, having a box full of Soanpapdis (obviously forwarded by some other the person in the chain!), lightening up earthen lamps, burning crackers. After a long pre-day of cleaning the already cleaned house just to get the shower of blessings of Goddess Laxmi, you need look fab on “the day”. Let’s refresh some of the ways in which you can style yourself and become the charm of the occasion. Embrace your plain kurta Getting bored of seeing the plain black kurta every time you open your wardrobe...

Designer Anarkali suits Online

  Shop Designer Anarkali Suits for Women Online . Buy the latest range of Handmade Anarkali Suits Dresses online from JOVI Fashion. Free shipping is available! For more information, contact us@ 09636288883 See lots of categories of outfits and accessories for women with several traditional ensembles. So, let us walk off to the nearly all popular Women fashion places where you discover lots of fashion mode to explore! Parties, office, beach, weddings, evening outings, market work, casual outings, fine dinner plans and so many more Oh my god the outings have literally doubled now and with this increases in number, the only headache is finding the new option of dress every time. Yes, now nobody likes to repeat clothes and at the same time, the choice is to wear something which is smart, trendy yet comfortable. Designer Anarkali Kurtis online Designer Anarkali suits Online Talking about the fashion trends, an Anarkali has grown in popularity. It is treated like a unique, designe...